दरभंगा में नजदीकी स्कूल में नामांकन की मांग, डीएम के जनता दरबार पहुंचा फरियादी

दरभंगा में नजदीकी स्कूल में नामांकन की मांग, डीएम के जनता दरबार पहुंचा फरियादी

घनश्यामपुर के नवटोल निवासी विश्वनाथ प्रसाद यादव ने अपने पुत्र के कक्षा छह में नामांकन को लेकर डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए घर से 200 मीटर दूर स्थित मध्य विद्यालय पुनहद में नामांकन कराने की मांग की।

आगे भी...
भरत दास मौत मामला: NHRC के निर्देशों पर कार्रवाई की मांग, मानव अधिकार संगठन ने उठाए सवाल

भरत दास मौत मामला: NHRC के निर्देशों पर कार्रवाई की मांग, मानव अधिकार संगठन ने उठाए सवाल

दरभंगा में मानव अधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन संगठन ने प्रेस वार्ता कर भरत दास मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के निर्देशों के अनुपालन की मांग की। संगठन ने जिला प्रशासन से एफआईआर, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

आगे भी...
कुशेश्वरनाथ मंदिर विवाद: आज जनता दरबार में डीएम को सौंपा आवेदन, हाई कोर्ट के आदेश लागू करने की मांग

कुशेश्वरनाथ मंदिर विवाद: आज जनता दरबार में डीएम को सौंपा आवेदन, हाई कोर्ट के आदेश लागू करने की मांग

दरभंगा में श्री श्री 108 बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा संग्रह व्यवस्था को लेकर पंडा समाज ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन सौंपा। आवेदन में हाई कोर्ट के आदेशों के अनुपालन, चढ़ावा व्यवस्था में पारदर्शिता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। साथ ही मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार और मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की अपील की गई।

आगे भी...
दरभंगा नगर निकायों को आयुक्त का सख्त निर्देश: कचरा, जलजमाव और पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

दरभंगा नगर निकायों को आयुक्त का सख्त निर्देश: कचरा, जलजमाव और पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक में कचरा प्रबंधन, नाला उड़ाही, जलजमाव रोकथाम, एंटी लार्वा छिड़काव और पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएमसीएच में जलजमाव नहीं होने देने और सभी सरकारी चापाकलों को चालू रखने पर विशेष जोर दिया गया।

आगे भी...
दरभंगा के पूर्व मुखिया कमलाकांत ठाकुर का निधन, CPI ने 48 घंटे का जिला स्तरीय शोक घोषित

दरभंगा के पूर्व मुखिया कमलाकांत ठाकुर का निधन, CPI ने 48 घंटे का जिला स्तरीय शोक घोषित

सीपीआई के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुखिया और किसान-भूमिहीन आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे कामरेड कमलाकांत ठाकुर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके सम्मान में सीपीआई दरभंगा जिला परिषद ने 48 घंटे का जिला स्तरीय शोक घोषित किया है।

आगे भी...
दरभंगा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल तबादला, देखें पूरी सूची

दरभंगा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल तबादला, देखें पूरी सूची

दरभंगा पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। नई पदस्थापना सूची जारी कर सभी अधिकारियों को नए प्रतिष्ठान में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

आगे भी...
दरभंगा में राशन कार्ड पर बड़ा फैसला: अगले सोमवार तक 4,000 नए कार्ड जारी होंगे

दरभंगा में राशन कार्ड पर बड़ा फैसला: अगले सोमवार तक 4,000 नए कार्ड जारी होंगे

दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने राशन कार्ड समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अगले सोमवार तक 4,000 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य दिया। प्रतिदिन 509 कार्ड बनाने और पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

आगे भी...
अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, वारंट-कुर्की और गश्ती तेज करने का आदेश

अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, वारंट-कुर्की और गश्ती तेज करने का आदेश

दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक ने सिमरी थाना में अनुसंधान बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की। बैठक में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई तेज करने, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, सघन गश्ती और डायल-112 को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

आगे भी...
मौलागंज में नाला निर्माण बना मुसीबत, टूटी पाइपलाइन से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी

मौलागंज में नाला निर्माण बना मुसीबत, टूटी पाइपलाइन से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी

दरभंगा के मौलागंज मोहल्ले में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान पीएचईडी की पेयजल पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है, जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है और लोगों के घरों तक नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

आगे भी...
पंचायत सरकार भवन से लेकर पुस्तकालय तक… आयुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति पर जताई गंभीरता

पंचायत सरकार भवन से लेकर पुस्तकालय तक… आयुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति पर जताई गंभीरता

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने पंचायती राज विभाग की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, कन्या विवाह मंडप, मुक्तिधाम, ग्राम पुस्तकालय समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगे भी...
error: Content is protected !!