दरभंगा में 30 परीक्षा केंद्रों पर प्रतियोगिता परीक्षा, 100 मीटर क्षेत्र में धारा-163 लागू, निषेधाज्ञा जारी
दरभंगा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक 30 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस दौरान भीड़, हथियार, ध्वनि विस्तारक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

