दरभंगा SSP कार्यालय में E-Office प्रशिक्षण NIC टीम ने शाखा पदाधिकारियों को दिए डिजिटल कार्यप्रणाली के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित हुआ प्रशिक्षण NIC टीम समाहरणालय दरभंगा द्वारा E-Office क्रियान्वयन पर जोर सभी शाखा पदाधिकारी व कर्मियों को दी गई विस्तृत जानकारी RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – आज दिनांक 15.12.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, दरभंगा की उपस्थिति में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में E-Office के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण NIC टीम, समाहरणालय दरभंगा के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कार्यालय की सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान NIC टीम द्वारा E-Office प्रणाली के माध्यम से फाइलों के डिजिटल निष्पादन, पत्राचार, नोटशीट, अनुमोदन प्रक्रिया एवं ऑनलाइन…

