जदयू का बड़ा सम्मान कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार झा ने किया आयोजन दसों सीटों की जीत में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर ज़ोर दरभंगा ग्रामीण, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान के विधायक मौजूद RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा ––- बलभद्रपुर नटौल स्थित 22 नं. गुमती के पूर्व लहेरियासराय में जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार झा के आवास पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित विधायक दरभंगा ग्रामीण — ईश्वर मंडल, बेनीपुर — विनय कुमार चौधरी, कुशेश्वरस्थान — अतिरेक कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और संगठन…

