भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ा, 11 सूत्री मांगों पर अड़े
72 घंटे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, कई छात्रों की हालत गंभीर एमएसयू ने प्रशासन पर लापरवाही और झूठे आश्वासन का आरोप लगाया 11 सूत्री मांगों के बिना लिखित आदेश नहीं, आंदोलन और तेज होगा दरभंगा | RxTv BHARAT –– मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) द्वारा चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों की 11 सूत्री मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी और वर्षों की अव्यवस्था के खिलाफ यह आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। लगातार 72 घंटे से अन्न–पानी त्यागकर धरने पर बैठे छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, लेकिन छात्र…

