अतिक्रमण हटाने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, जाम की समस्या बरकरार

अतिक्रमण हटाने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, जाम की समस्या बरकरार

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि लगभग हर दिन सड़क पर लगने वाले जाम में एम्बुलेंस तक फंस जा रही है, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले कोढ़ा नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गयी थी. उस समय उम्मीद जतायी जा रही थी कि अतिक्रमण हटने के बाद बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन स्थिति में अब तक कोई खास सुधार नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों का खड़ा होना, ठेला-खोमचा और बाजार की भीड़ के कारण आए दिन लंबा जाम लग जाता है. इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गेड़ाबाड़ी बाजार में स्थायी रूप से जाम की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आमलोगों को राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस बिना बाधा के गुजर सके.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post अतिक्रमण हटाने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, जाम की समस्या बरकरार appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!