अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तीन थाना क्षेत्रों में बड़ी बरामदगी, अभियुक्त गिरफ्तार
- APM, कमतौल व सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई
- 1700 लीटर से अधिक विदेशी व नेपाली शराब जप्त
- पुलिस की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना के आधार पर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
APM थाना अंतर्गत ग्राम हाजीपुर से दरभंगा पुलिस ने 63.81 लीटर विदेशी शराब एवं एक बजाज कंपनी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोo एजाज उर्फ आजाद पिता मोo जलील तथा जाकिर हुसैन उर्फ फरमान पिता मोo अल्लाउद्दीन, दोनों साकिन खाजासराय थाना लहेरियासराय के रूप में की गई है। यह कार्रवाई APM थाना द्वारा की गई।

वहीं दूसरी ओर, कमतौल थाना अंतर्गत ग्राम सोतिया से सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1130.400 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया। कमतौल थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारामोहनपुर से 12 बोरी में रखी कुल 535.5 लीटर नेपाली देशी सोफिया शराब को पुलिस ने जप्त किया है। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस द्वारा की गई है।

दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
9472867520
अवैध शराब, दरभंगा पुलिस, APM थाना, कमतौल थाना, सदर थाना, शराब बरामदगी, पुलिस कार्रवाई
#DarbhangaPolice #IllegalLiquor #BiharPolice #LiquorSeizure #CrimeNews #BreakingNews #RxTvBharat





