आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर डीएम सख्त

आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर डीएम सख्त
आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर डीएम सख्त
भूमि चिन्हित नहीं होने पर जताई नाराजगी, पंचायत स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • जर्जर आंगनबाड़ी भवनों की सूची तैयार कर त्वरित कार्रवाई का आदेश
  • दिव्यांगों के लिए बैटरी चालित ट्राइसाइकिल योजना की भी समीक्षा
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवन हेतु भूमि चिन्हित करने, उपलब्ध भूमि की स्थिति तथा जर्जर भवनों की पहचान को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर डीएम सख्त

बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, उपलब्ध भूमि एवं जर्जर भवनों के संबंध में विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया गया।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने जिन प्रखंडों में संबल योजना अंतर्गत बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उस पर नाराजगी व्यक्त की और पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन हेतु भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उसका प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जर्जर भवनों की सूची तैयार कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं विकास की आधारशिला हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त संबल योजना अंतर्गत बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरण की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रति पंचायत कम से कम 10 दिव्यांगजनों को लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन वंचित न रहे।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर डीएम सख्त

समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती चांदनी सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन कोषांग आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520
दरभंगा डीएम, आंगनबाड़ी भवन, ICDS, चांदनी सिंह, संबल योजना, दिव्यांग ट्राइसाइकिल, कौशल कुमार, पंचायत कैंप
#Darbhanga #Anganwadi #ICDS #DistrictMagistrate #SambalYojana #DivyangScheme #BiharNews #RxTvBharat
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!