बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर दरभंगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर दरभंगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर दरभंगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम
100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान को सफल बनाने का लिया गया संकल्प

  • महिला एवं बाल विकास निगम व जिला प्रशासन द्वारा आयोजन
  • सेविकाओं व महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
  • 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने पर जोर

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – महिला एवं बाल विकास निगम दरभंगा तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस-सह-नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम दरभंगा श्रीमती चांदनी सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दरभंगा सदर श्रीमती अंजना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह एवं जिला मिशन समन्वयक श्री ऋषि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में सदर परियोजना की सभी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान में दरभंगा जिला कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा बाल विवाह उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी सरकारी विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हो सके।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत एक स्पष्ट और लक्ष्य केंद्रित रणनीति अपनाई गई है। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, धार्मिक स्थलों, विवाह से जुड़े सेवा प्रदाताओं तथा पंचायत एवं नगर निकाय वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त किया जा सके।

केंद्र प्रशासक वन-स्टॉप सेंटर अजमतून निशा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

जिला मिशन समन्वयक श्री ऋषि कुमार ने जानकारी दी कि DHEW दरभंगा द्वारा 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन विद्यालय, महाविद्यालय, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रामविनय कवच, बीरेन्द्र कुमार सहित परियोजना की सभी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। कुल लगभग 250 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520

RxTv BHARAT Disclaimer: यह समाचार महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। RxTv BHARAT जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है।
बाल विवाह मुक्त भारत, 100 दिवसीय अभियान, महिला एवं बाल विकास निगम, आईसीडीएस दरभंगा, जिला प्रशासन दरभंगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, दरभंगा समाचार

#BalVivahMuktBharat #100DaysCampaign #ICDSDarbhanga #WomenAndChildDevelopment #ChildProtection #SocialAwareness #DarbhangaNews #BiharGovernment #StopChildMarriage

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!