आयुक्त महोदय को दी गई भाव-भीनी विदाई दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

आयुक्त महोदय को दी गई भाव-भीनी विदाई दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ
  • आयुक्त कार्यालय सभागार में भावनात्मक विदाई समारोह
  • प्रशासनिक दक्षता व मानवीय कार्यशैली की हुई सराहना
  • दरभंगा प्रमंडल की वेबसाइट आमजन को करेगी सशक्त

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के सभागार में श्री कौशल किशोर, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल को भाव-भीनी विदाई दी गई। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके अल्प किंतु प्रभावशाली कार्यकाल को स्मरण करते हुए प्रशासनिक दक्षता, मानवीय संवेदना एवं अनुकरणीय कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

आयुक्त महोदय को दी गई भाव-भीनी विदाई दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आयुक्त महोदय का व्यवहार सदैव अपने कर्मियों के प्रति परिवार के सदस्य की भांति रहा। उनका स्पष्ट निर्देश रहता था कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर हो तथा कार्यालयीन कार्यों में समयबद्धता बनी रहे। वे नियमित रूप से आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे।

आयुक्त महोदय को दी गई भाव-भीनी विदाई दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

अपने विदाई संबोधन में आयुक्त श्री कौशल किशोर ने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के विकास के लिए अच्छी आदतों को अपनाना एवं बुरी आदतों को त्यागना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों का ससमय निष्पादन करने तथा वरीय-कनीय सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान आयुक्त के सचिव द्वारा आयुक्त महोदय को पाग, शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने माला पहनाकर उन्हें भावनात्मक विदाई दी।

आयुक्त महोदय को दी गई भाव-भीनी विदाई दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि विदाई समारोह से पूर्व आयुक्त महोदय के कर-कमलों द्वारा दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से आम जनता को बिहार लोक शिकायत निवारण, आयुक्त न्यायालय की सूचना प्रणाली, आरटीआई, निर्वाचन एवं आयुक्त कार्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सुलभ होंगी। आयुक्त महोदय ने वेबसाइट निर्माण में लगे सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया।

समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं भावनात्मक क्षणों के साथ हुआ। इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, उप निदेशक सांख्यिकी श्री शंभू प्रसाद यादव, आरडीडी, सुश्री प्रीति, सहायक निदेशक योजना सहित प्रमंडलीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा, आयुक्त विदाई समारोह, दरभंगा प्रमंडल, प्रशासनिक समाचार, आयुक्त कार्यालय दरभंगा, सरकारी कार्यक्रम, प्रमंडलीय प्रशासन, आधिकारिक वेबसाइट शुभारंभ

#Darbhanga #CommissionerFarewell #DarbhangaDivision #AdministrativeNews #GovernmentEvent #OfficialWebsite #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!