कुशेश्वरस्थान में संयुक्त छापेमारी दो गिरफ्तार — हथियार व कारतूस बरामद

कुशेश्वरस्थान में संयुक्त छापेमारी दो गिरफ्तार — हथियार व कारतूस बरामद
  • एसडीपीओ बिरौल व थानाध्यक्ष की संयुक्त कार्रवाई
  • 02 देशी बंदूक, 01 एयरगन टाइप हथियार बरामद
  • 15 जिंदा व 02 मिसफायर कारतूस मिले; दोनों आरोपी गिरफ्तार
RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा — दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल एवं थाना प्रभारी कुशेश्वरस्थान के नेतृत्व में रविवार को संयुक्त छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अदलपुर गांव के एक आवास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान की— नीतीश पासवानबमबम पासवान, पिता स्व. घिना पासवान, निवासी अदलपुर, थाना कुशेश्वरस्थान। कार्रवाई में पुलिस टीम को 02 देशी बंदूकें, 01 एयरगन टाइप हथियार, 15 जिंदा कारतूस और 02 मिसफायर कारतूस बरामद हुए।

कुशेश्वरस्थान में संयुक्त छापेमारी दो गिरफ्तार — हथियार व कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार यह बरामदगी स्थानीय सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिहाज़ से महत्वपूर्ण रही। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में ऐसे अपराधों पर लगातार नज़र रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार और छापेमारी की जाएगी।

मामले की आगे की जांच जारी है और आवश्यक प्रमाण व बयान सामेल कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

दरभंगा_न्यूज़ , कुशेश्वरस्थान_छापेमारी , एसडीपीओ_बिरौल , पुलिस_कार्रवाई , दरभंगा न्यूज़ , लेटेस्ट न्यूज़ , क्राइम न्यूज़
#DarbhangaNews #Kusheshwarsthan #PoliceAction #CrimeControl #BreakingNews
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!