कुशेश्वरस्थान हरीनगर मारपीट कांड: घायलों से मिलने DMCH पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन, अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- 31 जनवरी को दो पक्षों में हुई थी मारपीट व तोड़फोड़
- घायल विक्रम, अविनाश, अजय पासवान व 13 वर्षीय कोमल से मिले
- पटना पहुंचकर सम्राट चौधरी से बात करने की कही बात
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में 31 जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान घायलों से मिलने दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) पहुंचे। उन्होंने घायल विक्रम पासवान, अविनाश पासवान, अजय पासवान एवं 13 वर्षीय कोमल कुमारी से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री ने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जबकि निर्दोषों को दोषमुक्त किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से बातचीत कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि पटना पहुंचते ही वे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस मामले पर चर्चा करेंगे ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। फिलहाल जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।
#Darbhanga #KusheshwarSthan #ChiragPaswan #HariNagar #BiharNews #RxTvBharat





