Mahashivratri 2026, सरायकेला, (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला जिला के खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिव मंदिरों में सुबह से ही देखी गयी लंबी लंबी कतारें
महाशिवरात्रि के मौके पर खरसावां के बाजारसाही, कुम्हारसाही, रामगढ़, हरिभंजा, बड़गांव, फॉरेस्ट कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी, खेजुरदा सहित आसपास के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखी गयी. मंदिर परिसरों में पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा.
रामगढ़ के शिव मंदिर में भी लगी लंबी लाइन
रामगढ़ शिव मंदिर में भगवान भोलेशंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें लगी रही. मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थापित पाषाण नंदी पर भी जल अर्पित किया.
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को चढ़ावा
इस दौरान बड़ी संख्या में मन्नत पूरी होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को चढ़ावा चढ़ाया. दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनायी गयी थीं. घंटों प्रतीक्षा के बाद भक्तों को दर्शन का अवसर मिल रहा था. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खास उत्साह देखा गया. पूरे दिन खरसावां क्षेत्र शिवमय बना रहा और महाशिवरात्रि का पर्व शांति, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ.
The post शिव भक्ति में लीन सरायकेला: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय appeared first on Prabhat Khabar.





