छात्रा से बदसलूकी पर भड़का लोगों का गुस्सा, भीड़ ने हेडमास्टर को जूतों की माला पहनाई

छात्रा से बदसलूकी पर भड़का लोगों का गुस्सा, भीड़ ने हेडमास्टर को जूतों की माला पहनाई

Siwan: सिवान जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल हरियामा के हेडमास्टर वीरेंद्र साह पर ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक छात्रा के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है. लोगों ने बताया कि वीरेंद्र साह बसन्तपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव का रहने वाला है. इन दिनों वह कन्हौली गांव में नया मकान बनाकर रह रहा था और उसी घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. कुछ दिनों से अभिभावकों को यह शिकायत मिल रही थी कि ट्यूशन के दौरान बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या आरोप लगा

शनिवार को कुछ अभिभावक सच्चाई जानने के लिए वीरेंद्र साह के घर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने शिक्षक को एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को घर से बाहर निकाला, उसके कपड़े उतरवाए, चेहरे पर कालिख लगाई और जूता-चप्पल की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया. उसे कन्हौली मोड़ तक ले जाया गया और स्कूल की ओर ले जाने की कोशिश की गई. इस दौरान शिक्षक सड़क पर लेट गया. इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने लोगों को कराया शांत

घटना की सूचना मिलते ही बसन्तपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस की तत्परता से किसी बड़ी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया गया. बसन्तपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लिया गया है.

शिक्षक और पीड़ित पक्ष दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शिक्षक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है.

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून को हाथ में न लें और किसी भी तरह की शिकायत सीधे प्रशासन को दें, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और सही कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक

The post छात्रा से बदसलूकी पर भड़का लोगों का गुस्सा, भीड़ ने हेडमास्टर को जूतों की माला पहनाई appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!