पटना में खुलेंगे इतने सीएनजी स्टेशन, जानिए कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा

पटना में खुलेंगे इतने सीएनजी स्टेशन, जानिए कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा

Bihar News: पटना में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ने वाली है. जिले में 24 सीएनजी स्टेशन बनाए जाने की योजना तैयार की गई थी. इसमें से 12 स्टेशनों के निर्माण कार्य जारी हैं जबकि 12 सीएनजी स्टेशनों का निर्माण होना अभी बाकी है. इनके तैयार हो जाने के बाद पटना जिले में टोटल 60 सीएनजी स्टेशन हो जायेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कब तक बनकर तैयार होंगे CNG स्टेशन?

जानकारी के मुताबिक, 2026 के अंत तक सभी सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार हो जायेंगे. फिलहाल पटना के आर ब्लॉक, ट्रांसपोर्ट नगर, राजेंद्र नगर और फुलवारी परिवहन परिसर सहित कई जगहों पर निर्माण प्रक्रिया जारी है. संभावना जताई जा रही है कि ट्रांसपोर्ट नगर में मदर स्टेशन इसी साल के मार्च महीने तक तैयार हो जाएगा. जबकि फुलवारी के लिए गेल कंपनी और परिवहन विभाग के बीच एग्रीमेंट होना अभी बाकी है.

पेट्रोल पंप मालिकों को भेजा गया प्रस्ताव

इसके साथ ही अभी 10 और पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन स्थापित होना है. इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को प्रस्ताव भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, पटना में बढ़ रही सीएनजी गाड़ियों के कारण यह फैसला लिया गया है. अब तक गाड़ियों की संख्या लगभग 30 हजार है. इनमें ऑटो, बस, कार समेत अन्य छोटी गाड़ियां शामिल हैं.

सीएनजी गाड़ियों से होने वाले फायदे

जानकारी के मुताबिक, 1200 गाड़ियों पर एक स्टेशन होना चाहिए. सीएनजी गाड़ियों के होने से फायदे की बात करें तो, इसमें खर्च काफी कम आता है. पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों के मुकाबले सस्ता भी होता है. सीएनजी गाड़ियों से कार्बन मोनोऑक्साइड और धुआं कम निकलता है, जिससे प्रदूषण भी ज्यादा नहीं होता. इसके साथ ही सीएनजी गाड़ियों के इंजन में कम कार्बन लगने की वजह से काफी लंबे समय तक सही रहता है.

Also Read: बिहार में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी

The post पटना में खुलेंगे इतने सीएनजी स्टेशन, जानिए कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!