जाले थाना में नगर एसपी का वार्षिक निरीक्षण, गश्ती और वाहन चेकिंग बढ़ाने का आदेश

जाले थाना में नगर एसपी का वार्षिक निरीक्षण, गश्ती और वाहन चेकिंग बढ़ाने का आदेश

दरभंगा नगर एसपी ने जाले थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

लंबित मामलों की समीक्षा, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और गश्ती बढ़ाने के निर्देश

जाले थाना में नगर एसपी का वार्षिक निरीक्षण, गश्ती और वाहन चेकिंग बढ़ाने का आदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 15 मार्च 2026

● नगर पुलिस अधीक्षक ने जाले थाना का किया वार्षिक निरीक्षण
● थाना अभिलेखों और पंजियों की विस्तृत जांच
● हत्या, लूट व अन्य लंबित मामलों की समीक्षा
● फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश
● रात्रि गश्ती, वाहन चेकिंग और एटीएम सुरक्षा पर विशेष जोर

दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 15 मार्च 2026 को जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान थाने में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की विस्तृत जांच की गई।

जाले थाना में नगर एसपी का वार्षिक निरीक्षण, गश्ती और वाहन चेकिंग बढ़ाने का आदेश

निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, पीसी रजिस्टर, हाजत पंजी तथा गिरफ्तारी पंजी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई।

साथ ही थाने में लंबित कांडों की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर मामलों के साथ अन्य लंबित मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जाले थाना में नगर एसपी का वार्षिक निरीक्षण, गश्ती और वाहन चेकिंग बढ़ाने का आदेश

नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नियमित वाहन चेकिंग चलाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप मामलों की जांच करने तथा वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने तथा नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

📢 ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए

RxTv BHARAT

WhatsApp चैनल से जुड़ें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!