ठंड का कहर, दरभंगा में निजी स्कूल बंद कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई पर 31 दिसंबर तक रोक

ठंड का कहर, दरभंगा में निजी स्कूल बंद कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई पर 31 दिसंबर तक रोक
  • भीषण ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए आदेश
  • निजी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों पर लागू
  • बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सतर्क

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — जिले में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार दरभंगा जिला के सभी निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) एवं कोचिंग संस्थानों में कक्षा 01 से 08 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 31.12.2025 तक स्थगित कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि छोटे बच्चों को ठंडजनित बीमारियों से बचाया जा सके।

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं कोचिंग संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकालें और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
यह समाचार आधिकारिक आदेश/सूचना पर आधारित है। RxTv BHARAT सटीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है।

दरभंगा स्कूल बंद , ठंड का कहर , निजी स्कूल दरभंगा
कोचिंग संस्थान बंद , जिला शिक्षा पदाधिकारी आदेश

#DarbhangaNews #SchoolClosed #ColdWave #BiharNews #EducationUpdate #PrivateSchool #CoachingClosed

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!