डीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

डीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 17 फरवरी 2026

डीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

666 बोरिंग लक्ष्य • 28 फरवरी तक कार्य पूरा करने का सख्त आदेश

 

  • ✔️ जिले में 666 स्थानों पर पेयजल बोरिंग का लक्ष्य
  • ✔️ 319 कार्य पूर्ण, 35 प्रगति पर
  • ✔️ देरी या बाधा डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (पीएचईडी) दरभंगा की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

डीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अंचलाधिकारियों से बोरिंग कार्य की स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि 28 फरवरी तक सभी चयनित स्थलों पर बोरिंग कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

संवेदकों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

डीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 666 स्थलों पर बोरिंग कार्य प्रस्तावित है, जिनमें 319 पूर्ण और 35 प्रगति पर हैं, जबकि शेष स्थानों पर प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जनसंपर्क पदाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🚨 Breaking News सबसे पहले पाएं
RxTv BHARAT WhatsApp Group से तुरंत जुड़ें


📲 Join WhatsApp Now

Darbhanga News, PHED Bihar, Drinking Water Scheme, Borewell Work, DM Review, Bihar Government, Local Administration

#BreakingNews #Darbhanga #BiharNews #PHED #WaterScheme #DMAction #LocalNews #IndiaNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!