दरभंगा में मछली विक्रेताओं की बड़ी मांग, DM जनता दरबार में सौंपा ज्ञापन
सैदनगर रोड किनारे ही स्थायी दुकान बनवाने की अपील, आंदोलन की चेतावनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026
● सैदनगर रोड किनारे ही दुकान बनाने की मांग
● वर्षों से चला रहे हैं व्यवसाय
● मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के सैदनगर के मछली विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के जनता दरबार में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से सैदनगर रोड किनारे ही स्थायी दुकान बनवाने की मांग रखी।

विक्रेताओं ने बताया कि वे कई वर्षों से इसी स्थान पर मछली का व्यवसाय करते आ रहे हैं और यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता है।
ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि उन्हें उनके वर्तमान स्थान से न हटाया जाए, बल्कि उसी स्थान पर व्यवस्थित तरीके से स्थायी दुकान बनवाकर दी जाए, ताकि वे सुरक्षित और सुचारू रूप से अपना व्यवसाय चला सकें।

मछली विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि खुले में मछली बेचने को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें





