दरभंगा में अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा
बंद घरों को निशाना बनाने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
- जाले थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव की चोरी का उद्भेदन
- सीतामढ़ी के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
RxTv BHARAT : दरभंगा जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम लोग दहशत में थे। इसी बीच दरभंगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जाले थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव में 26 नवंबर की रात बंद घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चोरों ने शकिला खातून के बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी की थी। इस मामले में जाले थाना कांड संख्या 235/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसडीपीओ सदर-2 कमतौल के निर्देशन में थानाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रंजीत महतो, रूपेश कुमार और संतोष राय उर्फ संतोष पटेल को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं। इनके पास से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चांदी के जेवरात, पायल, चांदी का गिलास और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जाले थाना क्षेत्र में दो जगह चोरी करने की बात स्वीकार की है। साथ ही सीतामढ़ी के कई थानों में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्तता कबूल की गई है।
वही एस. के. सुमन, एसडीपीओ कमतौल ने मीडिया को बताया “तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की गई है, अन्य मामलों का भी खुलासा संभव है।”
9472867520
दरभंगा पुलिस, जाले थाना, चोरी गिरोह, अंतरजिला अपराध, पुलिस कार्रवाई, सीतामढ़ी अपराध, बिहार क्राइम
#Darbhanga #BiharCrime #PoliceAction #ChorGiroh #JaleThana #Sitamarhi #CrimeNews





