दरभंगा में पत्रकारों का संगोष्ठी — राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सार्थक विचार-विमर्श

दरभंगा में पत्रकारों का संगोष्ठी — राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सार्थक विचार-विमर्श

राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में हुई सार्थक चर्चा: दरभंगा प्रेस क्लब में जगाई जिम्मेदार मीडिया की लौ

  • उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर दी शुभकामनाएँ
  • डिजिटल युग में गलत सूचनाओं से प्रेस की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर
  • वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों ने निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग पर रखे विचार

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा – प्रेस क्लब दरभंगा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिदेशक जनसंपर्क सह प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सत्येंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।दरभंगा में पत्रकारों का संगोष्ठी — राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सार्थक विचार-विमर्श

इस अवसर पर वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधि संजय कुमार राय, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, फिरोज अहमद, संतोष दत्त झा, दीपक कुमार झा सहित कई पत्रकारों ने दीप प्रज्ज्वलन में सहभागिता की।

अपने संबोधन में उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तेजी से फैल रही गलत एवं भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, मतदान तथा मतगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में पत्रकारों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है। साथ ही उन्होंने तथ्य-आधारित और सत्यापित समाचार प्रकाशित करने पर विशेष जोर दिया।

श्री प्रसाद ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर वर्ष 16 नवंबर को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मनाया जाता है, जो प्रेस की स्वतंत्रता, गरिमा और कर्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति से ही समाज में जुड़ाव संभव है और लोकतंत्र की शक्ति भी इसी संवाद और विविधता में निहित है।

इस अवसर पर संजय कुमार राय, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, फिरोज, प्रभास रंजन, संतोष दत्त झा, दीपक कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, शरफे आलम, रमन चौधरी, सोनू कुमार आदि पत्रकारों ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।

National Press Day, Darbhanga Press Club, Journalism Integrity, DPRO Darbhanga, Press Council of India

#NationalPressDay #PressFreedom #DarbhangaNews #MediaResponsibility #JournalismEthics #DarbhangaPress

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!