दरभंगा में पुलिस सख्ती: SP निरीक्षण के बाद अपराधियों पर बड़ा एक्शन

दरभंगा में पुलिस सख्ती: SP निरीक्षण के बाद अपराधियों पर बड़ा एक्शन

दरभंगा में पुलिस एक्शन तेज, नगर SP ने विश्वविद्यालय थाना का किया निरीक्षण

 

अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

RxTv BHARAT | 17 मार्च 2026 | दरभंगा

RxTv BHARAT: दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा विश्वविद्यालय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे और थाने की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया गया।

दरभंगा में पुलिस सख्ती: SP निरीक्षण के बाद अपराधियों पर बड़ा एक्शन

निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, गिरफ्तारी पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की गई।

इसके साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों पर विशेष ध्यान देने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

दरभंगा में पुलिस सख्ती: SP निरीक्षण के बाद अपराधियों पर बड़ा एक्शन

🔹 लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
🔹 फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी
🔹 वाहन चेकिंग और रात्रि गश्ती बढ़ाने का आदेश
🔹 बैंक और ATM सुरक्षा को लेकर सख्ती
🔹 शराब व नशा तस्करी पर कड़ी नजर

नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और वाहन चेकिंग व रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाएं। साथ ही बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने को कहा गया।

उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुसार मामलों की जांच करने तथा वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीकों से साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने तथा नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!