दरभंगा में पेयजल संकट को लेकर डीएम सख्त, बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

दरभंगा में पेयजल संकट को लेकर डीएम सख्त, बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में पेयजल संकट को लेकर डीएम सख्त, बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

10 मार्च तक आवश्यक क्षेत्रों में बोरिंग पूरा करने का आदेश, किसान पंजीकरण अभियान भी तेज

RxTv BHARAT | दरभंगा | 05 मार्च 2026

🔹 पेयजल समस्या पर डीएम ने की समीक्षा बैठक
🔹 10 मार्च तक आवश्यक स्थानों पर बोरिंग पूरा करने का निर्देश
🔹 खराब चापाकलों की मरम्मत व टैंकर व्यवस्था करने का आदेश
🔹 राजस्व महा अभियान में किसान पंजीकरण का लक्ष्य तय
🔹 जमाबंदी डिजिटाइजेशन और लंबित आवेदनों के निष्पादन पर जोर

जिले में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति, बोरिंग कार्य तथा किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्रेशन) से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दरभंगा में पेयजल संकट को लेकर डीएम सख्त, बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जहां-जहां पेयजल संकट की संभावना है, वहां बोरिंग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन स्थानों पर अभी तक बोरिंग के लिए जमीन चिन्हित नहीं की गई है, वहां जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के माध्यम से आवश्यक क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर 10 मार्च तक बोरिंग कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही संभावित संकट की स्थिति में टैंकर की व्यवस्था रखने तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश भी दिए गए।

दरभंगा में पेयजल संकट को लेकर डीएम सख्त, बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

बैठक में किसान पंजीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार और बृहस्पतिवार को राजस्व महा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को 3500-3500 किसान पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही लंबित आवेदनों के निष्पादन, जमाबंदी डिजिटाइजेशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े मामलों को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी उत्कर्ष भारती सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Darbhanga Water Crisis Alert: DM Orders Borewell Work & Farmer Registration Drive | Bihar Administration News

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!