दरभंगा में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, करोड़ों रुपये राजस्व वसूली का आदेश

ड्यूटी से गायब दो पुलिसकर्मी निलंबित, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा प्रमंडल में बड़े राजस्व बकायादारों पर सख्ती, वसूली तेज करने का निर्देश

आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने जारी की सूची, करोड़ों रुपये बकाया वसूली को कहा प्राथमिकता

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा प्रमंडल में बड़े राजस्व बकायादारों से बकाया राशि की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय के निर्देश पर बड़े राजस्व बकायादारों की सूची जारी कर संबंधित विभागों को वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि लंबित राजस्व की वसूली प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बकाया राजस्व की वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

• दिवेश कुमार (जगदंबा फूड प्रोसेसिंग) – 13.17 करोड़ रुपये
• अंशुमन राय (सहायक टी.पी.डी.एस.) – 6.79 करोड़ रुपये
• शैलेंद्र कुमार (सत्यम राइस मिल) – 6.75 करोड़ रुपये
• योगेंदु शेखर राय (अशोक पेपर मिल) – 5.93 करोड़ रुपये
• पंकज कुमार सिंह (हाजीपुर, वैशाली) – 5.59 करोड़ रुपये

इसके अलावा अन्य बकायादारों में दिवेश कुमार चौधरी (हायाघाट) पर 4.26 करोड़ रुपये, सुनील कुमार सिंह (सदर प्रखंड) पर 2.85 करोड़ रुपये, राम सोराव सिंह (मौलागंज, लालबाग) पर 2.67 करोड़ रुपये तथा सागर कुमार राय (बेनीपुर) पर 2.05 करोड़ रुपये की मांग राशि निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त शैलेश कुमार (सत्यम राइस मिल) पर 1.53 करोड़ रुपये, सुनील कुमार सिंह (लहेरियासराय) पर 1.46 करोड़ रुपये और गणेश प्रसाद राय (माधोपुर, दरभंगा) पर 1.43 करोड़ रुपये की बकाया राशि दर्ज की गई है।

आयुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचीबद्ध बकायादारों के अलावा अन्य सभी बकायादारों से भी राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही नीलाम पत्र से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए नियमित सुनवाई करने का निर्देश भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर सरकारी राजस्व की वसूली को प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!