दरभंगा में FIR में बाद में नाम जोड़ने का आरोप, महिला ने DM से लगाई गुहार
निष्पक्ष जांच व बेटे का नाम हटाने की मांग, झूठा फंसाने का लगाया आरोप
RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!● FIR में बाद में नाम जोड़ने का आरोप
● बेटे को झूठा फंसाने की बात कही
● निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
दरभंगा जिले के हरिनगर गांव की निवासी बनारसी देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपने बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राथमिकी में बाद में नाम जोड़ने को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, कुशेश्वरस्थान थाना में दर्ज FIR संख्या 22/26, दिनांक 31 जनवरी 2026 में प्रारंभिक रूप से उनके बेटे मंगनू झा का नाम शामिल नहीं था। महिला का कहना है कि घटना के समय उनके बेटे घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं थे।बनारसी देवी ने आरोप लगाया कि बाद में कुछ लोगों द्वारा गलत एवं मनगढ़ंत बयान देकर उनके बेटे का नाम इस मामले में जोड़ दिया गया, जो पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का इस घटना से कोई संबंध नहीं है और उन्हें दुर्भावनावश फंसाया जा रहा है।
महिला ने यह भी बताया कि उनके बेटे पिछले लगभग 15 वर्षों से गांव में आटा चक्की चलाते हैं और घटना के समय भी वे अपने कार्य में व्यस्त थे, जो उनके निर्दोष होने का प्रमाण है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए और यदि उनके बेटे की संलिप्तता नहीं पाई जाती है, तो उनका नाम प्राथमिकी से हटाया जाए। साथ ही, झूठा बयान देकर फंसाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।





