दरभंगा DLCC बैठक: किसानों के ऋण और बैंकिंग योजनाओं पर सख्त निर्देश

दरभंगा DLCC बैठक: किसानों के ऋण और बैंकिंग योजनाओं पर सख्त निर्देश

दरभंगा में DLCC बैठक, बैंकिंग योजनाओं की हुई समीक्षा

किसानों को समय पर ऋण देने और CD Ratio सुधारने के निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 24 मार्च 2026

दरभंगा एनआईसी में जिला स्तरीय परामर्शदात्री/समीक्षा समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें माननीय विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी एवं केवटी विधायक श्री मुरारी मोहन झा भी उपस्थित रहे।

दरभंगा DLCC बैठक: किसानों के ऋण और बैंकिंग योजनाओं पर सख्त निर्देश

बैठक में जिले की वार्षिक साख योजना, साख-जमा अनुपात (CD Ratio), जिला गव्य विकास योजना, स्वयं सहायता समूह (जीविका), किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), जनधन योजना एवं RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

🔸 वार्षिक साख योजना लक्ष्य पर चर्चा
🔸 CD Ratio सुधारने पर जोर
🔸 किसान क्रेडिट कार्ड और जीविका समूह समीक्षा
🔸 PMEGP, PMFME व जनधन योजना की प्रगति

दरभंगा DLCC बैठक: किसानों के ऋण और बैंकिंग योजनाओं पर सख्त निर्देश

माननीय विधायक बेनीपुर ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए। साथ ही पंचायत सरकार भवनों का सर्वे कर नए बैंक शाखा खोलने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी बैंक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें और लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

🔹 पंचायत सरकार भवनों में ‘सुधा काउंटर’ खोलने का प्रस्ताव
🔹 स्वीकृत ऋण का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश
🔹 RSETI प्रशिक्षण में बैंकों की सक्रिय भागीदारी
🔹 कृषि ऋण आवेदनों को अनिवार्य रूप से स्वीकार करने के निर्देश

अग्रणी जिला प्रबंधक को साख-जमा अनुपात में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नाबार्ड के डीडीएम द्वारा भी बैंक अधिकारियों को बिना उचित कारण आवेदन अस्वीकृत न करने की सख्त हिदायत दी गई।

बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!