पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने की समीक्षा बैठक

पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने की समीक्षा बैठक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पेयजल संकट से निपटने की तैयारी को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक

सभी वार्डों में बोरिंग, पानी टैंकर और मरम्मति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

RxTv BHARAT, दरभंगा, 09 मार्च 2026: संभावित पेयजल संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के संबंधित पदाधिकारियों के साथ पेयजल की उपलब्धता और जलापूर्ति व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने की समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में दो-दो बोरिंग का कार्य कराया जा चुका है, जिससे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि कुछ वार्डों में अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि वार्ड संख्या 03 और 07 में पेयजल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए बुडको को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीएचईडी और पंचायती राज विभाग की योजनाओं के तहत संचालित जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव और मरम्मति कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार पानी टैंकर की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।

उन्होंने सभी वार्डों में उपयुक्त स्थानों की पहचान कर नए बोरिंग कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग पहले से आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले वार्डों की संख्या, उपलब्ध पानी टैंकरों की संख्या तथा कराए गए बोरिंग कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।

उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो-दो बोरिंग कराना अनिवार्य है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में पेयजल को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने संभावित खराबियों के त्वरित समाधान के लिए मरम्मति दल का गठन करने और आवश्यक संसाधनों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया, ताकि जलापूर्ति योजनाओं का संचालन सुचारु रूप से होता रहे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, बुडको के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


RxTv BHARAT | दरभंगा

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!