बच्चा चोर की अफवाह, रतजगा कर रहे ग्रामीण

बच्चा चोर की अफवाह, रतजगा कर रहे ग्रामीण

कर्रा. कर्रा प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से रात्रि में बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से लोग परेशान हैं. गुरुवार की रात करीब नौ बजे मस्जिद चौक स्थित बस्ती में नकाबपोश तीन लोगों के होने की अफवाह फैल गयी. जिसे लेकर बस्ती में हो-हल्ला होते ही बच्चा चोर के नाम से बौखलाए लोग लाठी, डंडे और हथियार लेकर संदिग्ध लोगों की तलाश में जुट गये. कर्रा के महतो टोली, पीपर टोली, नीचे टोली, मुंडा टोली, कर्रा रेलवे स्टेशन के आसपास लोग खोजबीन करते देखे गये. शुक्रवार रात को भी बच्चा चोर और संदिग्ध व्यक्तियों देखे जाने की अफवाह फैल गयी. जिससे फिर से लोग लाठी डंडे लेकर निकल पड़े. हालांकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति ग्रामीणों के पकड़ में नहीं आया है. लोग रात-रात भर जाग कर बच्चा चोर और संदिग्ध व्यक्तियों कि धर-पकड़ को लेकर पहरा दे रहे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post बच्चा चोर की अफवाह, रतजगा कर रहे ग्रामीण appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!