- आम लोगों की समस्याएँ गंभीरता से सुनी गईं
- थानाध्यक्ष को तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश
- त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज बिरौल थाना में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुँचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें रखीं। ग्रामीण एसपी ने हर शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों से तुरंत आवश्यक कदम उठाने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, स्थानीय स्तर पर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न, पुलिस कार्रवाई में देरी जैसी कई मुद्दों को ग्रामीणों ने उठाया। प्रत्येक आवेदन की गहन समीक्षा करते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत पर अनावश्यक देरी न हो और थानाध्यक्ष सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को थाना स्तर पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, सक्रिय और जवाबदेह रहने का संदेश दिया।
उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सीधे सुनवाई करने से उनकी बात बेहतर तरीके से सामने आती है और समाधान की उम्मीद भी मजबूत होती है।
#Darbhanga #Biroul #Police #PublicHearing #SPGramin





