बिहार में LPG की कमी नहीं, 21 गिरफ्तार

बिहार में LPG की कमी नहीं, 21 गिरफ्तार

बिहार में LPG की कोई कमी नहीं: मुख्य सचिव की बैठक के बाद बड़ा बयान

कालाबाजारी पर सख्ती, 21 गिरफ्तार, 419 सिलेंडर जब्त

बिहार में LPG की कमी नहीं, 21 गिरफ्तार

RxTv BHARAT | पटना | 20 मार्च 2026

● राज्य में LPG की कोई कमी नहीं, 98.5% घरेलू आपूर्ति सुचारू
● 21 लोग गिरफ्तार, 419 से अधिक सिलेंडर जब्त
● कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी
● अफवाहों और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील

बिहार सरकार ने राज्य में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है और वितरण पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। यह जानकारी 19 मार्च 2026 को पटना में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद दी गई।

बिहार में LPG की कमी नहीं, 21 गिरफ्तार

बैठक में पुलिस महानिदेशक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सरकार के अनुसार राज्य की कुल गैस आपूर्ति का 98.5% हिस्सा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का है, जो बिना किसी बाधा के वितरित हो रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। कुछ स्थानों पर एजेंसियों के बाहर लग रही भीड़ का कारण अफवाहें और पैनिक बुकिंग बताया गया है।

बिहार में LPG की कमी नहीं, 21 गिरफ्तार

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस का अवैध उपयोग पूरी तरह रोका जाए और सीमावर्ती जिलों में छापेमारी तेज की जाए। सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखे गए हैं तथा शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

अब तक राज्यभर में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 419 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कई जगह FIR दर्ज की गई है, जबकि पटना में 4 ढाबों और रेस्टोरेंट को सील किया गया है।

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रतिदिन प्रेस वार्ता कर सही जानकारी जनता तक पहुंचाएं, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को गैस आपूर्ति में पूरी छूट दी गई है।

जनता से अपील: सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें। जरूरत पड़ने पर संबंधित गैस एजेंसी या जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!