बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

बेटियाँ ही आज की ताकत  दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

  बेटियाँ ही आज की ताकत  

 दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान, संवाद और सशक्त संदेश  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में सम्मान, संवाद और सशक्तिकरण से जुड़ा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना रहा।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग मंत्री, बिहार सरकार श्री मदन सहनी, जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम श्रीमती चाँदनी सिंह, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी सहित सभी प्रशाखाओं के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री मदन सहनी, जिला पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती चाँदनी सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा बाल विवाह और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले में निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

अपने संबोधन में मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु बनाए गए कानूनों का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित जांच, निगरानी और जन-जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप इस सामाजिक कुप्रथा पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है।

<h1><a href="#" style="tबेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, मिशन शक्ति सहित अन्य योजनाओं ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार प्रदान किया है। सरकार की नीति शून्य सहनशीलता की है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

मंत्री ने किसी भी समस्या के समाधान हेतु महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया। संवाद कार्यक्रम में बालिकाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य से जुड़े विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा किए। जिला पदाधिकारी ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ट्रैकसूट एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त सिरेमिक कप देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

वक्ताओं ने कहा कि “यदि बेटियों को अवसर, विश्वास और सुरक्षित माहौल मिलेगा,
तो वे समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। बालिकाओं का सशक्तिकरण ही सामाजिक परिवर्तन की असली कुंजी है।”

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

वही इस आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमती चाँदनी सिंह द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के लोगो से अंकित सिरेमिक कप प्रदान कर मीडिया के सहयोग से बेहतर जागरूकता आधारित प्रचार-प्रसार हेतु सभी उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित करते हुए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

बेटियाँ ही आज की ताकत दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान और संवाद

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सेल्फी प्वाइंट पर बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की तस्वीरें साझा कीं। इसके पश्चात माननीय मंत्री, जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित बालिकाओं द्वारा गुब्बारे आकाश में छोड़कर कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, दरभंगा की ओर से बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत और सार्थक पहल के रूप में सामने आया।

सूचना | सहयोग | विज्ञापन के लिए संपर्क करें 

WhatsApp 9472867520

राष्ट्रीय बालिका दिवस, दरभंगा समाचार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बिहार सरकार

#NationalGirlChildDay #DarbhangaNews #BetiBachaoBetiPadhao
#WomenEmpowerment #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!