मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में परिवर्तन

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में परिवर्तन

ट्रैफिक डीएसपी ने रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की दी जानकारी

सहरसा. 13 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता कर रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम स्थल डीबी रोड स्थित आरओबी के पास निर्धारित है. कार्यक्रम को देखते हुए हवाई अड्डा मोड़ से आने वाली गाड़ियों को कहरा कुटी मोड़ की तरफ मोड़ दिया जायेगा. वहीं पेट्रोल पंप से आने वाले वाहनों को भी कहरा कुटी और शर्मा चौक के रास्ते से भेजा जायेगा. शहर की ओर जाने वाले वाहन चांदनी चौक रूट का उपयोग कर सकेंगे. थाना चौक और पूरब बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को सुपरमार्केट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा. आगे जाने वाले लोग शिवपुरी ढाला बायपास रोड या मत्स्यगंधा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं. दूसरा कार्यक्रम शाहपुर में होगा. बिहरा की ओर से आने वाली गाड़ियों को रहुआ मोड़ पर बनाए गये ड्रॉप गेट से डायवर्ट किया जायेगा और पार्किंग की व्यवस्था मत्स्यगंधा व स्टेडियम के पास कोल्ड स्टोरेज में की गयी है. वहीं वीआईपी वाहनों के लिए सभा स्थल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. जनसंवाद कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पुलिस लाइन और कोल्ड स्टोरेज में पार्किंग तय की गयी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में परिवर्तन appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!