🚨 मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा | दरभंगा जिला आगमन
🚦 28 जनवरी को लागू होगी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, रूट डायवर्जन तय
🚌 जीविका दीदियों के लिए ESI द्वारा 60 बसों की व्यवस्था
RxTv BHARAT दरभंगा | 28.01.2026 : माननीय मुख्यमंत्री बिहार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत दरभंगा आगमन को लेकर दरभंगा पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन एवं प्रतिबंध लगाए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!🚧 प्रमुख मार्ग प्रतिबंध एवं वैकल्पिक रूट
- WIT (महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज) चौक से बेला मोड़ तक सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग: रेलवे स्टेशन हेतु हसन चौक / भोगेन्द्र झा मार्ग - रेलवे स्टेशन से दिल्ली मोड़ जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग:
डेनवी मोड़ → भोगेन्द्र झा → WIT मोड़ → कैदराबाद → गेहूमी → दिल्ली मोड़ - NH-27 (मुजफ्फरपुर → मधुबनी, उत्तरी लेन) : महिन्द्रा कट से बसैला कट तक पूर्णतः बंद
- मुजफ्फरपुर से मधुबनी जाने वाले सभी वाहन महिन्द्रा कट से दाहिने (NH-27 दक्षिणी लेन) होकर बसैला कट तक जाएंगे
- मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहन अपने-अपने लेन में चलेंगे
- केवटी से दिल्ली मोड़ की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का परिचालन कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा
🅿️ निर्धारित पार्किंग स्थल
- पोलो मैदान – सवारी गाड़ी / बस
- बाजार समिति परिसर – सवारी गाड़ी / बस
- मेघा एवं कोयला स्थान (केवटी थाना क्षेत्र) – सवारी गाड़ी / बस
- दोनार पेट्रोल पंप से BMP-13 – सवारी / व्यवसायिक वाहन
- पॉलिटेक्निक कॉलेज – आम जनता के लिए दो पहिया / चार पहिया
- फायर हाउस परिसर – VVIP वाहन
- सर्वे ऑफिस परिसर – प्रेस / मीडियाकर्मी वाहन
- पुरानी बस स्टैंड (आयकर चौक) – आम जनता के वाहन
- श्यामा मंदिर परिसर – दोपहिया वाहन
- होमगार्ड ऑफिस, कैदराबाद – भारी वाहन / बस
- लक्ष्मीश्वर लाइब्रेरी परिसर – पदाधिकारियों के वाहन
⏰ ट्रैफिक व्यवस्था की अवधि
- दिनांक 28.01.2026 को सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
- अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रहेगा
- विशेष परिस्थिति में व्यवस्था में परिवर्तन संभव
🚌 जीविका दीदियों के लिए विशेष व्यवस्था
मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के अवसर पर जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 7 ESI द्वारा कुल 60 बसों की व्यवस्था की गई। सभी बसों की फ्यूलिंग अशोका पेट्रोल पंप पर कराई गई, जिससे समयबद्ध, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन संभव हो सका।

इस समन्वित प्रयास से बड़ी संख्या में जीविका दीदियां ससमय पर कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे जिसके लिए आज तैयारियां कर ली गयी है, जिससे स्वागत समारोह सफल होगा। महिला सहभागिता और सशक्तिकरण की दिशा में इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network
समाचार सूचना, जनहित सहयोग एवं विज्ञापन हेतु आधिकारिक संपर्क 9472867520
#मुख्यमंत्रीसमृद्धियात्रा #Darbhanga #TrafficAdvisory #CSI #JeevikaDidis #NH27 #BiharNews





