राजगीर के एक होटल से मिली 4 पर्यटकों की डेड बॉडी, 2 दिन पहले ही पहुंचे थे घूमने

राजगीर के एक होटल से मिली 4 पर्यटकों की डेड बॉडी, 2 दिन पहले ही पहुंचे थे घूमने

Bihar News: बिहार के राजगीर के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब 4 पर्यटकों की डेड बॉडी मिली. एक साथ 4 लोगों के शव मिलने से पुलिस प्रशासन भी अचंभित है. चारों पर्यटकों की मौत का पता अब तक नहीं चल सका है. पुलिस पूरी घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बारे में क्या बताया?

पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस कमरे से चारों पर्यटकों के शव मिले हैं वह कमरा अंदर से लॉक था. जब कमरे से बदबू आने लगा, उसके बाद जांच की गई तो चार लोगों की डेड बॉडी मिली. डेड बॉडी मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई. एफएसएल की टीम भी मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी है.

2 दिन पहले ही राजगीर पहुंचे थे 4 पर्यटक

घटना को लेकर यह भी बताया गया कि 2 दिन पहले चारों राजगीर घूमने पहुंचे थे. पर्यटकों की मौत को सुसाइड से भी जोड़ा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चारों पर्यटकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन आत्महत्या को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. एफएसएल की टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने मृतकों का आधार कार्ड किया जब्त

मामले में एक ही कमरे से शव मिलने की वजह से यह भी संभावना जताई जा रही है कि चारों एक ही परिवार से हो सकते हैं. पुलिस की तरफ से उनके आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही होटल के उस रजिस्टर को भी खंगाला गया, जिसमें आने-जाने वालों का पूरा डेटा रखा जाता है. जांच में क्या कुछ खुलासे होते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: सम्राट चौधरी की राबड़ी देवी को चुनौती, कहा- मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम बताइए, 24 घंटे में जेल भेजेंगे

The post राजगीर के एक होटल से मिली 4 पर्यटकों की डेड बॉडी, 2 दिन पहले ही पहुंचे थे घूमने appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!