रामनवमी पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

रामनवमी पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

लोहरदगा़ आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. एसपी सादीक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी. एसपी ने कहा कि उत्सव के दौरान खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. ड्रोन और सीसीटीवी से मॉनिटरिंग : सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए इस बार तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जायेगी. बैठक के बाद वरीय अधिकारियों ने सीसीआर पहुंचकर जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस में अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारियों को निर्देश : एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने और दागी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट चार्ट और डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा गया है. बैठक में एसडीपीओ वेदांत शंकर (किस्को), डीएसपी समीर तिर्की, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लोहरदगा रत्नेश मोहन ठाकुर, सार्जेंट मेजर सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. प्रशासन ने आम नागरिकों से अफवाहों से बचने और शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की है.

The post रामनवमी पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!