🔴 LATEST NEWS
दरभंगा SSP का APM थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देशदरभंगा में कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण, फसल उत्पादन के सही आंकड़ों पर जोररैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामदबिरौल में छठ घाटों का निरीक्षण, कोशी नदी के चार घाटों पर सुरक्षा निर्देशदरभंगा में 14 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद बेटियों के लिए समाज से सहयोग की अपीलदरभंगा छठ पूजा ट्रैफिक प्लान 2026: इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्रीदरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिक

दरभंगा में 12 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, प्रशासन सख्त

दरभंगा में LPG गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट, 10680 सिलेंडर वितरित, 14000 का नया टारगेट

दरभंगा में LPG गैस आपूर्ति सामान्य

10680 सिलेंडर वितरित, प्रशासन की सख्त निगरानी जारी

दरभंगा में LPG गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट, 10680 सिलेंडर वितरित, 14000 का नया टारगेट RxTv BHARAT | दरभंगा | 05 अप्रैल 2026

➡️ जिले में LPG गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
➡️ आज 10680 सिलेंडर का वितरण
➡️ 06 अप्रैल को 14000 सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
➡️ अब तक 1197 शिकायतें दर्ज
➡️ 26 जगहों पर औचक छापेमारी

दरभंगा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला पदाधिकारी दरभंगा के निर्देश पर विभिन्न गैस एजेंसियों पर निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

दरभंगा में LPG गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट, 10680 सिलेंडर वितरित, 14000 का नया टारगेट

आज जिले में कुल 10680 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिसमें दरभंगा सदर में 8617, बेनीपुर में 321 और बिरौल में 1742 सिलेंडर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 14000 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनका वितरण 06 अप्रैल को किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा 11 गैस एजेंसियों पर निगरानी की कार्रवाई की गई, जबकि 12 एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच अधिकारियों को गैस स्टॉक का भौतिक सत्यापन और वितरण रजिस्टर की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

दरभंगा में 12 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, प्रशासन सख्त

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी एजेंसियों को होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बुकिंग के बाद 1 से 2 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

एलपीजी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी संचालित है। अब तक 1197 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। आज 52 नई शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 20 का समाधान किया गया।

दरभंगा में LPG गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट, 10680 सिलेंडर वितरित, 14000 का नया टारगेट

प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News