02 जनवरी को दरभंगा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

02 जनवरी को दरभंगा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

02 जनवरी को दरभंगा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

MESA 33 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण 2 घंटे का शटडाउन

  • RCD विभाग द्वारा पॉलिटेक्निक गेट के पास लाइन शिफ्टिंग का कार्य
  • 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद
  • MESA लालबाग व बेला PSS से जुड़े फीडर रहेंगे प्रभावित

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा में 02 जनवरी 2026 को बिजली उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। RCD डिपार्टमेंट द्वारा पॉलिटेक्निक गेट के समीप MESA 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है, जिस कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, MESA (लालबाग) पावर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर के साथ-साथ बेला PSS से निकलने वाले 11 केवी शिवधारा एवं इमरजेंसी फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

इस शटडाउन के कारण पॉलिटेक्निक, सोती लाइन, रामबाग, WIT, बांग्लागढ़, शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, नाका-2, TRW, तारामंडल, राजकुमार गंज, दरभंगा स्टेशन, आकाशवाणी, मिर्जापुर, गौशाला रोड, जी.एम. रोड, आयकर चौक, पूअर होम, इंदिरा गांधी चौक, शास्त्री चौक, टावर, गुल्लोबरा, मार्सरफ बाजार, लालबाग, हसन चौक, बड़ा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग करें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
यह सूचना संबंधित विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के आधार पर प्रकाशित की गई है। RxTv BHARAT जनहित में सटीक सूचना देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दरभंगा बिजली कटौती, Power Shutdown Darbhanga, MESA 33kv लाइन, Darbhanga Electricity News, RCD Department

#Darbhanga #PowerCut #ElectricityShutdown #DarbhangaNews
#BiharElectricity #PublicNotice #PowerMaintenance #MESA

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!