147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड
डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

  • गोपालगंज जिले के 147 गृहरक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण
  • डीएम ने परेड को बताया उत्कृष्ट कोटि का प्रदर्शन
  • लाठी ड्रिल और कमाण्डो प्रशिक्षण ने बांधा समां

RxTv BHARAT —

दरभंगा, 15 जनवरी 2026 को +2 राजकीयकृत वासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय, सिमरी, दरभंगा के प्रांगण में संचालित अस्थायी गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में गोपालगंज जिले के 147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड आयोजित किया गया।

147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा श्री जगुनाथ रेड्डी उपस्थित रहे। इसके अलावा मो० फैज़ आलम, वरीय जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी दरभंगा, श्री राकेश रंजन श्रम उपायुक्त दरभंगा प्रमंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सहित अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि द्वारा 147 प्रशिक्षु गृहरक्षकों की परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। परेड का संचालन परेड कमांडर गृहरक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि द्वितीय समादेशक के रूप में गृहरक्षक राम प्रताप पांडेय शामिल रहे।

147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में परेड की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव में उन्होंने कई जिलों की परेड देखी है, लेकिन यह परेड उत्कृष्ट कोटि की रही है। इससे स्पष्ट है कि गृहरक्षकों को अत्यंत बेहतर और अनुशासित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

उन्होंने प्रशिक्षण प्रभारी सूबेदार विनय कुमार सहित सभी प्रशिक्षकों—रमेश कुमार राय, सिपाही राज कुमार एवं सिपाही राजेश राय को बधाई दी। यह प्रशिक्षण मो० फैज़ आलम, वरीय जिला समादेष्टा, दरभंगा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

मुख्य अतिथि द्वारा गृहरक्षकों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने अपने संबोधन में कहा कि चारों प्लाटूनों का प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट रहा कि किसी एक को प्रथम घोषित करना कठिन था। उनके अनुसार चारों प्लाटून नंबर एक हैं, जो प्रशिक्षुओं की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों की दक्षता को दर्शाता है।

परेड के बाद प्रशिक्षु गृहरक्षकों द्वारा लाठी ड्रिल एवं कमाण्डो प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जलते आग के गोले से छलांग, साहसिक अभ्यास एवं माँ भारती को सलामी देते हुए कर्तव्य प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को अत्यंत प्रभावित किया।

147 नवनामांकित गृहरक्षकों का भव्य पारण परेड डीएम–एसएसपी ने परेड की सराहना, दिलाई शपथ

कार्यक्रम में बेस्ट परेड, ओवरऑल बेस्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु गृहरक्षकों को सम्मानित किया गया। वरीय जिला समादेष्टा द्वारा प्रशिक्षकों को 1000-1000 रुपये नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई।

यह बुनियादी प्रशिक्षण 120 दिनों तक चला, जिसमें पीटी, शस्त्र ड्रिल, लाठी ड्रिल, 3.3 राइफल, एसएलआर, इंसास राइफल, 9 एमएम पिस्टल, रिवॉल्वर, दंगा नियंत्रण, यातायात नियम, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, कमाण्डो ट्रेनिंग, संतरी ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी एवं वीआईपी सुरक्षा जैसे विविध प्रशिक्षण शामिल रहे।

वरीय जिला समादेष्टा मो० फैज़ आलम ने बताया कि महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण गहन अनुशासन के साथ समय सीमा में पूरा किया गया। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गृहरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सूचना , मदद , विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9472867520

Darbhanga News, Home Guard Parade, Bihar Home Guard, DM Darbhanga, SSP Darbhanga, Training Parade, Civil Defence, Security Training
#DarbhangaNews #HomeGuard #Parade #BiharPolice #CivilDefence #SecurityForces #BiharNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!