रांची में ‘झोपड़ी कांड’: अंधेरा होते ही शुरू होता है गंदा धंधा, पुलिस की नाक के नीचे युवाओं की बर्बादी
Ranchi Crime News, रांची: कचहरी चौक पर किन्नरों के साथ शराब पीने के विवाद में हिट एंड रन, अपहरण और पुलिस को कुचलने के प्रयास की घटना के बाद भी राजधानी में सेक्स वर्कर्स का उपद्रव थम नहीं रहा. ‘प्रभात खबर’ की टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों का मुआयना किया. कचहरी चौक के आसपास अब अड्डेबाजी बंद है, लेकिन चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर रोजाना गतिविधियां जारी हैं. झोपड़ी पर इनका है मुख्य अड्डा प्रभात खबर की टीम ने पिछले तीन रातों (रात 9:30 से 1:30 बजे तक) लगातार निगरानी रखी. यहां सड़क किनारे दो चाय दुकानों के बीच एक झोपड़ी पर इनका मुख्य अड्डा है. चाय-सिगरेट पीने वाले…

