Jamshedpur Gas Raid, जमशेदपुर, (संजीव भारद्वाज): जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत और जमाखोरी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एसडीओ धालभूम अर्णव मिश्रा और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में छापेमारी की गयी. कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण प्रशासनिक टीम ने मानगो, डिमना, टेल्को और सिदगोड़ा स्थित गैस एजेंसियों के कार्यालयों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी की स्थिति की गहन जांच की गयी. जांच के दौरान सिदगोड़ा क्षेत्र में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किये…