अमित शाह की चार्जशीट से भड़की TMC, जवाबी आरोपपत्र में मांगा मणिपुर हिंसा पर हिसाब
TMC Counter Chargesheet Against BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का घमासान अब ‘आरोपपत्र बनाम आरोपपत्र’ की जंग में तब्दील हो गया है. शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ 40 पन्नों की चार्जशीट जारी की. इसके कुछ ही घंटों बाद, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी अपना जवाबी दस्तावेज पेश कर दिया. टीएमसी ने न केवल अमित शाह के आरोपों को खारिज किया, बल्कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया. मणिपुर और हाथरस पर चुप क्यों हैं शाह – महुआ मोईत्रा ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की…

