दरभंगा के नए SDM बने गौरव कुमार, DCLR संजीत कुमार ने दिलाया पदभार
दरभंगा में प्रशासनिक बदलाव के तहत नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) गौरव कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। वर्तमान DCLR एवं प्रभारी SDM संजीत कुमार ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। नए SDM के पदभार संभालने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

