24 घंटे में 52 गिरफ्तारी, 39 जेल भेजे गए

24 घंटे में 52 गिरफ्तारी, 39 जेल भेजे गए

🔹24 घंटे में 52 गिरफ्तारी, 39 जेल भेजे गए
🔹 30 लीटर देशी शराब बरामद, एक मोटरसाइकिल जब्त
🔹 NBW, कुर्की व इश्तिहार की बड़ी कार्रवाई

RxTv BHARAT : दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चला रही है। दिनांक 18.01.2026 को विगत 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना, दर्ज कांडों एवं माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्राप्त आसूचना के आधार पर तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में छापामारी कर कुल 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से अभियुक्त मनीष कुमार (24 वर्ष), पिता जागेश सदा, निवासी सपही, थाना तिलकेश्वर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई तिलकेश्वर थाना द्वारा की गई।

24 घंटे में 52 गिरफ्तारी, 39 जेल भेजे गए

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के अनुपालन में हायाघाट थाना पुलिस ने अभियुक्त कमलेश राय, पिता मुक्तामणि राय, निवासी उचौली को गिरफ्तार किया। वहीं अशोक पेपर मिल (APM) थाना द्वारा रामाकांत माँझी, पिता कृपाल माँझी, निवासी बलिया को NBW के तहत गिरफ्तार किया गया।
वाजितपुर थाना कांड संख्या 86/25 में नामजद अभियुक्त मोहम्मद सकलेन मुस्ताक, पिता मोहम्मद शमशाद, निवासी ग्राम बेलाही को विधिवत गिरफ्तार किया गया। विशनपुर थाना कांड संख्या 94/25, धारा 30(a) में अभियुक्त श्रवण यादव, पिता रामप्रसाद यादव, निवासी बघला मोहम्मदपुर को गिरफ्तार किया गया।

सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 91/25, धारा SC/ST Act में नामजद अभियुक्त मोहम्मद इरफान उर्फ फिरोज, पिता स्व. सुलेमान, निवासी कठलिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के तहत फरार अभियुक्त ललन कुमार यादव, पिता फूलो यादव उर्फ फुलेंदर यादव, निवासी छातौना, थाना हायाघाट के आवास पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विगत 24 घंटे में जिले भर में कुल 52 गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें से 39 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। इस दौरान 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई। अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 30 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जबकि विदेशी शराब की कोई बरामदगी नहीं हुई।

पुलिस द्वारा 20 जमानतीय एवं 28 अजमानतीय वारंट का निष्पादन, 02 कुर्की, 36 चरित्र सत्यापन तथा 48 पासपोर्ट सत्यापन किए गए। वाहन जांच एवं समन के तहत ₹2,07,000/- रुपये जुर्माना वसूला गया। इस अवधि में देशी आग्नेयास्त्र एवं कारतूस की कोई बरामदगी नहीं हुई।
दरभंगा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्णतः तत्पर है।


Darbhanga Police Action, Illegal Liquor Crackdown, NBW Arrest, SC ST Act, Bihar Police

#DarbhangaPolice #IllegalLiquor #NBW #PoliceAction #LawAndOrder #BreakingNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!