8.0 भूकंप अलर्ट: दरभंगा में बड़ा रेस्क्यू मॉक ड्रिल, 90 लोगों को बचाया

8.0 भूकंप अलर्ट: दरभंगा में बड़ा रेस्क्यू मॉक ड्रिल, 90 लोगों को बचाया
दरभंगा में 8.0 तीव्रता के भूकंप पर मेगा मॉक ड्रिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

90 लोगों का रेस्क्यू, प्रशासन ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

📍 दरभंगा | 26 फरवरी 2026

● 8.0 तीव्रता के काल्पनिक भूकंप पर जिला प्रशासन का बड़ा मॉक ड्रिल
● 5 स्थलों से कुल 90 लोगों का रेस्क्यू, 12 मृत घोषित (अभ्यास परिदृश्य)
● DMCH में अस्थायी अस्पताल और राहत शिविर की व्यवस्था
8.0 भूकंप अलर्ट: दरभंगा में बड़ा रेस्क्यू मॉक ड्रिल, 90 लोगों को बचाया

दरभंगा में आज सुबह 8:20 बजे 8.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की काल्पनिक सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापक राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिलाधिकारी कौशल कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर तथा वरीय उपसमाहर्ता भानु चंद्रा के नेतृत्व में सभी विभागों ने समन्वित अभियान चलाया।

8.0 भूकंप अलर्ट: दरभंगा में बड़ा रेस्क्यू मॉक ड्रिल, 90 लोगों को बचाया

सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वयंसेवक, NDRF, SDRF, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य टीमें शहर के पाँच चिन्हित स्थलों — राजकीय मध्य विद्यालय पुअर होम, उर्दू राजभाषा कोषांग समाहरणालय, रिलायंस ट्रेंड्स राजकुमारगंज, DMCH और सत्यनाम पेट्रोल पंप सैदनगर — पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

8.0 भूकंप अलर्ट: दरभंगा में बड़ा रेस्क्यू मॉक ड्रिल, 90 लोगों को बचाया

मॉक ड्रिल के दौरान कुल 90 प्रभावित व्यक्तियों को निकाला गया। अभ्यास के तहत 12 मृतकों को मोर्चरी वैन से भेजा गया, जबकि गंभीर घायलों को DMCH परिसर में बने अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को आदर्श मध्य विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में भोजन, चिकित्सा और काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई।

8.0 भूकंप अलर्ट: दरभंगा में बड़ा रेस्क्यू मॉक ड्रिल, 90 लोगों को बचाया

नगर निगम द्वारा मलबा हटाया गया, PHED ने पाइपलाइन दुरुस्त की, BSNL ने संचार सेवा बहाल की और बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की। प्रशासन ने बताया कि यह अभ्यास भविष्य की आपदा में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

📲 WhatsApp पर सबसे तेज खबरें पाएं


👉 अभी जॉइन करें RxTv BHARAT

Darbhanga News, Earthquake Mock Drill, Bihar Disaster Management, NDRF Rescue, DMCH, Bihar Breaking News
#Darbhanga #BiharNews #MockDrill #Earthquake #DisasterManagement #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!