एलपीजी कीमतों के मुद्दे को सड़क तक ले जाएगी तृणमूल, ममता बनर्जी ने महिला इकाई को दिया आंदोलन का जिम्मा
LPG Price Hike: घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी की महिला शाखा से कहा है कि वे एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राज्यभर में सड़कों पर उतरें और प्रदर्शन करें. शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम हटाये जाने के विरोध में चल रहे अपने धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया. महिला दिवस पर विरोध प्रदर्शन वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला…

