साहिबगंज की निहारिका का ‘सुपर’ कमबैक! पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी नहीं हुआ, दूसरे में बन गईं ‘अफसर’

साहिबगंज की निहारिका का ‘सुपर’ कमबैक! पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी नहीं हुआ, दूसरे में बन गईं ‘अफसर’

UPSC Result 2025, साहिबगंज (सुनील ठाकुर): देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम घोषित हो गया है. इसमें साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने 365वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

निहारिका ने दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता

जानकारी के मुताबिक निहारिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. वह निरंजन सिन्हा और शबनम कुमारी की बड़ी बेटी हैं. उनके पिता पेशे से दर्जी हैं, जबकि उनकी मां शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के रूप में कार्यरत है.

Also Read: बैंक की क्लर्क अब बनेंगी अफसर! धनबाद की श्रुति मोदी ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 569वीं रैंक

इन लोगों को दी सफलता का श्रेय

निहारिका अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं. साथ ही उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त रितु महावर को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया है. उनकी और रितु की दोस्ती वर्ष 2006 से है. उन्होंने वर्ष 2018 में संत जेवियर स्कूल, साहिबगंज से दसवीं की परीक्षा पास की. इसके बाद वर्ष 2020 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली रांची से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कोलकाता के संत जेवियर कॉलेज से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक में दाखिला लिया और अपनी पढ़ाई पूरी की.

दिल्ली में रहकर की यूपीएससी की तैयारी

स्नातक के बाद निहारिका यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गयीं. वर्ष 2024 में उन्होंने पहला प्रयास किया, जिसमें वह मुख्य परीक्षा तक भी नहीं पहुंच सकीं. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. अंततः वर्ष 2025 में दूसरे प्रयास में उन्होंने 365वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता के सपनों को नई उड़ान दी.

Also Read: बगैर बड़े कोचिंग के भी रचा इतिहास, दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता बनेंगी IAS, हासिल की 41वीं रैंक

The post साहिबगंज की निहारिका का ‘सुपर’ कमबैक! पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी नहीं हुआ, दूसरे में बन गईं ‘अफसर’ appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!