दरभंगा: 6 वारंटियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा: 6 वारंटियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा में 6 वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई, घरों पर चिपकाया गया इश्तिहार

विशनपुर थाना कांड में कोर्ट के आदेश पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा | 18 मार्च 2026 :

RxTv BHARAT: दरभंगा जिले के विशनपुर थाना कांड संख्या 122/25 में माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार के तहत आरोपियों के घरों पर विधिवत तामिला (चिपकाया) किया गया।

दरभंगा: 6 वारंटियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 103(1), 126(2), 115(2), 109(1), 352, 351(2), 329(3), 329(4) एवं 3(5) के तहत दर्ज मामले में की गई है।

🔹 कुल 6 वारंटियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला
🔹 विशनपुर थाना कांड संख्या 122/25 से जुड़ा मामला
🔹 कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई
🔹 सभी आरोपी दरभंगा के विशौल गांव के निवासी
🔹 गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी

जिन अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाया गया, उनमें सोनू सहनी, कृष्णा सहनी, पप्पू सहनी (तीनों पिता शत्रुघन सहनी), अंजली देवी (पति सोनू सहनी), नंदनी देवी (पति कृष्णा सहनी) तथा अवधेश सहनी (पिता स्व. त्रिवेणी सहनी) शामिल हैं। सभी आरोपी विशौल गांव, थाना विशनपुर, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।

दरभंगा: 6 वारंटियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है, ताकि फरार अभियुक्तों पर दबाव बनाया जा सके और वे शीघ्र आत्मसमर्पण करें।

विशनपुर थाना द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून से बचने वालों के विरुद्ध इसी तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!