दरभंगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य बाइक रैली, गूंजे जय श्री राम के नारे

दरभंगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य बाइक रैली, गूंजे जय श्री राम के नारे

दरभंगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य बाइक शोभायात्रा, हजारों राम भक्तों ने लिया हिस्सा

गौ सम्मान अभियान की भी शुरुआत, लाखों लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य बाइक रैली, गूंजे जय श्री राम के नारे

RxTv BHARAT | दरभंगा | 19 मार्च 2026

● हजारों राम भक्तों ने बाइक रैली में लिया हिस्सा
● मनोकामना मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
● “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों से गूंजा शहर
● गौ सम्मान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर सनातन हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में दरभंगा नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य बाइक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दरभंगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य बाइक रैली, गूंजे जय श्री राम के नारेयह शोभायात्रा मनोकामना मंदिर से प्रातः प्रारंभ होकर दरभंगा एवं लहेरियासराय के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए “भारत माता की जय” एवं “जय श्री राम” के जयघोष के साथ पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करते नजर आए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संयोजक शंकर कुमार एवं नगर गौ रक्षा प्रमुख अविनाश मेहता ने की, जबकि संयुक्त नेतृत्व नगर सहसंयोजक शेखर सहनी एवं जिला सहसंयोजक गौतम सिंह ने किया। आयोजन में राजीव प्रकाश मधुकर, पंकज वाड़ी, राधेश्याम दास, विनय गोस्वामी, विशाल कुमार, नीलू सोनी, सुभाष यादव एवं विनीत वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दरभंगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य बाइक रैली, गूंजे जय श्री राम के नारेइस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, जागरूकता एवं सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देते हैं।

हिंदू नव वर्ष 2026 की प्रमुख बातें: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026) से विक्रम संवत 2083 ‘रौद्र’ का प्रारंभ हुआ है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है, जिसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और दक्षिण भारत में उगादी के रूप में मनाया जाता है।

इसी अवसर पर दरभंगा जिले में “गौ सम्मान अभियान” के अंतर्गत विशाल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें लाखों लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसका संचालन विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा दल द्वारा किया जा रहा है।

साध्वी आचार्या भक्ति श्री जी ने कहा कि गाय के प्रति श्रद्धा, संरक्षण और सेवा ही सच्चा सम्मान है। सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है।

📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!