अतिक्रमण से बंद नाला, 300 परिवार जलजमाव से प्रभावित

अतिक्रमण से बंद नाला, 300 परिवार जलजमाव से प्रभावित

दरभंगा वार्ड-05 में अतिक्रमण से जलजमाव की समस्या, आयुक्त को सौंपा गया आवेदन

200-300 परिवार प्रभावित, वार्ड पार्षद ने जल्द कार्रवाई की मांग की

 

RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026

● वार्ड-05 में अतिक्रमण से नाला अवरुद्ध
● 200-300 परिवार जलजमाव से प्रभावित
● वर्षों से पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी
● आयुक्त से अतिक्रमण हटाने की मांग

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-05 में अतिक्रमण और जलजमाव की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद पूजा मंडल ने दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन सौंपा है। आवेदन में कटहलबन्नी पोखर एवं भिंडा क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।

अतिक्रमण से बंद नाला, 300 परिवार जलजमाव से प्रभावित

वार्ड पार्षद के अनुसार, क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर नाले का प्राकृतिक रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे लगभग 200-300 परिवारों को जलजमाव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा है और घरों तक नाले का पानी पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को वर्षों से पंपिंग सेट के माध्यम से पानी निकालना पड़ रहा है, जिससे सरकारी राशि का अनावश्यक खर्च हो रहा है।

अतिक्रमण से बंद नाला, 300 परिवार जलजमाव से प्रभावित

इस मामले में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जमीन की जमाबंदी रद्द करने का मामला भी लंबित बताया गया है।

वार्ड पार्षद ने आयुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द जमाबंदी रद्द कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया जाए, ताकि नाला और पोखर के विकास कार्य शुरू हो सकें और लोगों को राहत मिल सके। साथ ही दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!