विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव का 35वां रक्तदान, जन्मदिन को बनाया मानव सेवा का पर्व
विश्व रक्तदाता दिवस और अपने जन्मदिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी मानव उद्धार संगठन के संस्थापक दीपक कुमार यादव ने 35वां रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम में युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

